विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Ludhiana >> 3 Friends Die In Car Accident

कार-ट्रक टक्कर में तीन दोस्तों की जिंदगियां लील गया सड़क हादसा

भास्कर न्यूज | Jan 19, 2013, 02:27AM IST
 
 


कोटकपूरा.मोगा रोड पर हरियाली बाजार के पास कार और ट्रक की टक्कर में कार सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मुक्तसर की टिब्बी साहिब रोड का गुरिंदर सिंह शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे अपने दोस्तों प्रभजीत सिंह और विक्रमजीत सिंह के साथ कार में चंडीगढ़ के लिए निकला। 

 

हरियाली बाजार से थोड़ा आगे उनकी कार सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार उछलकर सड़क के दूसरे किनारे जाकर गिरी और बेकाबू ट्रक पास के खेतों में जा घुसा। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।   
 
मुश्किल से निकाले शव: पुलिस को शवों को निकालने के लिए कार को लोहे की राडों से तोड़ना पड़ा। तीनों शव कार में बुरी तरह से फंसे हुए थे।  पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज ट्रक चालक बाघापुराना के अमरजीत सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना सिटी प्रभारी गुरशेर सिंह बराड़ ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment