राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
Home >> Punjab >> Ludhiana >> 40 Mm Rain In Punjab, Waterlogging, And Many Times People Faced Powercut
इलेक्शन के बीच होती रही बारिश.. लोग देते रहे वोट
भास्कर न्यूज
| Feb 24, 2013, 08:29AM IST

अमृतसर/जालंधर/लुधियाना। शुक्रवार रात शुरू हुआ बारिश का सिलसिला शनिवार देर शाम तक जारी रहा। पूरा दिन बारिश की झड़ी ने लोगों को सावन की याद दिला दी।
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार फरवरी में इतनी बारिश अमूमन नहीं होती। इससे पहले फरवरी 2003 में इतनी ज्यादा बारिश हुई थी। बारिश से गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद और आलू की पैदावार के लिए नुकसानदायक है। डॉ. पाल ने कहा कि 27, 28 को एक बार फिर मौसम बदल सकता है।
दिनभर बारिश के कारण लोगों को जलभराव और कई बार पावरकट का सामना करना पड़ा। अमृतसर में 4.6 और जालंधर में 8.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। चंडीगढ़ में ३५.१ एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से पंजाब के तापमान में ४ डिग्री तक की गिरावट आई है।
(फोटो में शिमला की बर्फबारी)









