विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Ludhiana >> Akali Leader's Son Shot Young Man

अकाली नेता के बेटे ने युवक को मारी गोलियां

भास्कर न्यूज | Dec 19, 2012, 09:01AM IST
 
 

पटियाला। भादसों में अकाली नेता के बेटे ने रंजिशन एक युवक पर रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। वारदात के बाद आरोपी साथी युवक के साथ कार में फरार हो गया। कंधे और जांघ में गोली लगने से घायल हरफूल पाठक को राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पिता जरनैल सिंह अकाली दल के प्रचार सचिव हैं।
 
पुलिस को दिए बयान में हरफूल ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे वह अपने घर में था। आरोपी हरदीप सिंह निवासी गांव मंडौड़ व अंकित कुमार ओपटरा गाड़ी में आए और उसे घर के बाहर बुलाया। दोनों ने उसे कहा कि मंडी जाकर कोई बात करनी है, गाड़ी में बैठो। जाने से इंकार करने पर दोनों जबरदस्ती करने लगे। जब उसने विरोध किया तो हरदीप सिंह ने रिवाल्वर निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उसके कंधे व एक जांघ के पास लगने के बाद वह बेहोश होकर गिर गया। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।उनका पड़ोसी जसविंदर सिंह गोलियों की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचा और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।
 
जांच अधिकारी एएसआई जसपाल सिंह ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।रिवाल्वर लाइसेंसी है कि नहीं, इसकी जानकारी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मिल पाएगी।
 
अक्सर रौब झाड़ते थे
 
हरफूल ने बताया कि उसके पिता का देहांत हो चुका है। उसने बीसीए पास करने के बाद आइलेट्स का कोर्स किया है। अब वह विदेश जाने की तैयारी कर रहा है। आरोपी अपनी धौंस दिखाने के लिए उस पर अकसर रौब झाड़ते थे, जिसका वह विरोध करता था। मंगलवार को भी वह उसके घर आए और धौंस दिखाने लगे। विरोध करने पर फायरिंग कर दी।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment