विज्ञापन
 
 
 
 

शराब मामले में भी 17 पंजाबी रिहा

 
Source: dainik bhaskar news   |   Last Updated 05:53(09/02/12)
 
 
 
 
लुधियाना/कैथल. शारजाह में पाक नागरिक मिश्री खान की हत्या के दोष में फांसी से छूटने के बाद शराब बेचने के मामले में फंसे 17 भारतीय नागरिकों की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। इनमें 16 युवक पंजाब के हैं। शारजाह की अपील कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान सभी युवकों को छह-छह माह की सजा सुनाई है लेकिन सभी पहले ही तीन वर्ष सजा काट चुके हैं इसलिए कोर्ट ने उन्हें इस केस से भी रिहा करने के आदेश दिए हैं।





अब मिश्री खान के साथ झगड़े में घायल युवकों मुश्ताक और शाहिद की तरफ से मुआवजे संबंधी डाली गई याचिका पर शारजाह हाईकोर्ट में सुनवाई 15 फरवरी को होनी है। कोर्ट द्वारा मुआवजे का फैसला सुनाने के बाद सभी वतन लौट आएंगे। यह जानकारी इंडियन पंजाबी सोसाइटी दुबई के संस्थापक सदस्य एसपी सिंह ओबराय ने दी। उन्होंने बताया कि सभी 17 युवकों की तरफ से इंडियन कौंसलर अनवर हर अल मोदी और वह स्वयं कोर्ट में पेश हुए।



यह है मामला

19 जनवरी 2009 को शारजाह में शराब तस्करी को लेकर हुए झगड़े के दौरान पाक नागरिक मिश्री खान की हत्या हो गई थी। इस मामले में 18 मार्च 2010 को 17 भारतीयों को फांसी की सजा सुनाई गई थी। एसपी सिंह ओबराय के प्रयासों से 27 जुलाई 2011 को मृतक के परिजनों से आठ करोड़ रुपए में ब्लड मनी समझौता हो गया था। अदालत ने आरोपियों को दो-दो वर्ष की सजा सुनाई थी लेकिन वे तीन वर्ष की सजा पूरी कर चुके थे। इसलिए उन्हें इस मामले मे रिहा कर दिया था। 23 सितंबर 2011 को युवकों की वतन वापसी थी, लेकिन मृतक पाक नागरिक मिश्री खान के साथ झगड़े में घायल मुश्ताक अहमद और शाहिद इकबाल ने सिविल कोर्ट में मुआवजे के लिए याचिका दायर कर दी। जहां से ये मामला सुप्रीम कोर्ट ने शारजाह हाईकोर्ट में भेज दिया।


शारजाह में कैद हैं ये पंजाबी


एसपी सिंह ने बताया कि आरोपियों में तरनतारन का सुखजिंद्र सिंह, कश्मीर सिंह, संघेहड़ा बरनाला का सुखजोत सिंह, कानवी अमृतसर का सुखजोत सिंह, गुरदासपुर जिले का अरविंद्र सिंह, जालंधर का बलजीत सिंह, लुधियाना का दलजीत सिंह, नमजोत सिंह, फिरोजपुर जिले का धर्मपाल सिंह, संगरूर का सतनाम सिंह, कपूरथला का सुभान सिंह, निक्की मियानी का सुखजिंद्र सिंह, लुधियाना का कुलविंद्र सिंह, मोगा का कुलदीप सिंह, फगवाड़ा का हरजिंदर सिंह और कैथल के जगदीशपुरा का तरणजीत सिंह शामिल है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
9 + 1

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment