विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Ludhiana >> Badal Met With Jairam Ramesh And Discussed The Issues Of Development

707 किलोमीटर संपर्क सड़कें बनाने को केंद्र से मंजूरी मिली

भास्कर न्यूज | Jan 17, 2013, 02:47AM IST
 
 

चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल ने बुधवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश को मिलकर अपील की कि पंजाब में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के छठे पड़ाव तहत ग्रामीण संपर्क सड़कों के निर्माण से संबंधित सभी औपचारिकताओं को शीघ्र मुकम्मल किया जाए। संपर्क सड़कों पर भारी ट्रैफिक के निर्विघ्न यातायात को यकीनी बनाने के लिए बादल ने केंद्रीय मंत्री को यह भी कहा कि 385 किलोमीटर सड़कें 5.5 मीटर की चौड़ाई में और 707 किलोमीटर संपर्क सड़कें 3.75 मीटर की चौड़ाई में बनाने की स्वीकृति दी जाए।
 
मुख्यमंत्री की मांग को स्वीकार करते हुए जयराम ने 707 किलोमीटर संपर्क सड़कों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और साथ ही भरोसा दिया कि 385 किलोमीटर सड़कों के लिए स्वीकृति डेढ़ माह में दे दी जाएगी।मुख्यमंत्री ने यह मांग भी की कि कंडी क्षेत्र के विकास के लिए इंटेग्रेटिड वाटर शैड मैनेजमेंट प्रोग्राम के चौथे चरण के तहत 31 करोड़ रुपए के फंड जारी किए जाएं। इसी प्रकार मनरेगा के बजट के तहत भी 91 करोड़ रुपए का बकाया फंड जारी करने की मांग की।

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment