विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Ludhiana >> Badal Statement In Rally

बादल ने कहा, केंद्र ने डाला किसानों पर बोझ

Bhaskar news | Sep 19, 2012, 03:52AM IST
 
 


तरनतारन।केंद्र सरकार ने डीजल की कीमत में पांच रुपए लीटर की बढ़ोतरी कर पंजाब के किसानों पर एक हजार करोड़ रुपए का बोझ डाला है। यह आरोप खडूर साहिब के मेले में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पार्टी की रैली को संबोधित करते हुए लगाया। बादल ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों से कृषि लाभदायक धंधा नहीं रहा। पंजाब के किसान मेहनत से देश को अनाज पैदा करके दे रहे हैं, लेकिन दुख की बात है कि पंजाब का किसान 30 हजार करोड़ रुपए के कर्ज में दबा हुआ है। कांग्रेस ने हमेशा ही पंजाब से सौतेला व्यवहार किया है। इसका उदाहरण अन्य राज्यों को दी गई राहत से मिलता है। दूसरे राज्यों को तो केंद्र ने करोड़ों रुपए दे दिए, लेकिन पंजाब को फूटी कौड़ी भी नहीं दी।
 
 
करतारपुर में बनेगी जंग-ए-आजादी यादगार:पंजाब का कृषि क्षेत्र तबाह हो रहा है। बादल ने कहा कि कांग्रेस पंजाब के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और धार्मिक मामलों में दखलअंदाजी कर रही है। पंजाब सरकार स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की याद में करतारपुर में जंग-ए-आजादी यादगार स्थापित करने जा रही है। जोकि 25 एकड़ में होगी। इस पर 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment