विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Ludhiana >> Badshahpur Station In Charge Arrested In Patiala Gang Rape Case

पटियाला गैंगरेप में बादशाहपुर का चौकी इंचार्ज गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | Dec 30, 2012, 05:22AM IST
 
 

पटियाला। गैंगरेप पीड़ित की आत्महत्या मामले में कार्रवाई नहीं करने के आरोपी बादशाहपुर के सब इंस्पेक्टर नसीब सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। नसीब सिंह को शनिवार को अर्बन एस्टेट इलाके से पकड़ा गया।
 
आईजी परमजीत सिंह गिल ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि नसीब सिंह ने मामले को दबाने के लिए पीड़िता व उसके परिवार पर दबाव बनाया था। वह केस का जांच अधिकारी था और जानबूझकर मामला लटका रहा था। नसीब सिंह को गिरफ्तार करने के बाद क्राइम ब्रांच के एआईजी जयपाल सिंह के हवाले कर दिया गया।
 
रविवार को कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर लिया जाएगा। आईजी ने बताया कि मुख्य आरोपी बलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, शिंदरपाल कौर व संदीप सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।  
 
बादशाहपुर गैंग रेप मामले की जांच के लिए आईजी क्राइम शशि प्रभा ने शनिवार को घटनास्थल का जायजा लिया। आईजी ने मोटर व उसके आसपास की जगह का निरीक्षण किया, जहां लड़की से दुष्कर्म हुआ था।
 
जांच के दौरान सामने आया कि मामले को दबाने का हर प्रकार से प्रयास किया गया। एफआईआर दर्ज करने के बाद इसे डेली क्राइम ब्रीफ में दर्ज नहीं किया। ऐसे में पुलिस के उच्च अधिकारियों तक यह मामला पहुंच नहीं पाया।
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment