विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Ludhiana >> Bravery Award Will Be Given To The Chamkaur Singh

6 लुटेरों को सबक सिखाने वाला यह वीर होगा सम्मानित

भास्कर न्यूज | Jan 26, 2013, 04:00AM IST
 
 

चंडीगढ़. पंजाब पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल चमकौर सिंह को बहादुरी के लिए गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित करने घोषणा की गई है। इसके अलावा आईजी (लोकपाल) इकबालप्रीत सिंह सहोता, जो इस समय चंडीगढ़ हेडक्वार्टर में तैनात हैं। फिलौर में तैनात इंस्पेक्टर संतोख सिंह, को उनकी सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस मेडल देन का एलान किया गया है।
 
पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार चंडीगढ़ हेडक्वार्टर में तैनात डीआईजी (इंटेलिजेंस) आरके जैसवाल, फाजिल्का के एसएसपी अमर सिंह चाहल, जालंधर के एसएसपी (ग्रामीण) युरिंदर सिंह, फिल्लौर के एसपी गुरशरण संधू, बठिंडा के एसपी गुरमीत सिंह, अमृतसर के एडीसीपी  अमरीक पवार, सीआईए जांलधर में तनात अग्रेज सिंह, जालंधर में ही तैनात इंस्पेक्टर विमल कांत, पटियाला सीआईए में तैनात इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह और कुराली में तैनात इंस्पेक्टर महेश कुमार को प्रशंसनीय सेवाओं के लिए पुलिस मेडल देने की घोषणा की गई है। भास्कर से विशेष बातचीत में चमकौर सिंह ने बताया कि इस सम्मान के लिए उन्हें चुने जाने से वे बहुत खुश हैं। 
 
लुटेरों से भिड़ गए थे
6 गई 2011 को फरीदकोट थाना बाजा खाना की पुलिस चौकी बरगाडी के तहत आने वाले स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की ब्रांच में दिनदिहाड़े लुटेरे घुस आए थे। उन्होंने सभी बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया और करीब 28 लाख 60 हजार की नकदी अपने थैलों में डाल ली। इसी दौरान किसी ने फोन पर पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर चमकौर सिंह अपने दो साथियों को लेकर बैंक पहुंच गए। लुटेरे ने उन्हें देखते ही फायर करने शुरू कर दिए, 
लेकिन चमकौर सिंह ने बहादुरी दिखाते हुए लुटेरों को काबू कर लिया था।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment