बैल, गाय व बछड़ों को दौड़ाया तो होगी कार्रवाई
Source: भास्कर न्यूज | Last Updated 05:38(10/02/12)
लुधियाना. सरकारी आदेश के बाद अब कमिश्नरेट सिस्टम के अधीन आते इलाकों में भी गाय, बैल और बछड़ों की दौड़ व उन पर होने वाले अत्याचार पर पाबंदी लगाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
डीसीपी आशीष चौधरी ने बताया कि सरकार की नोटिफिकेशन 11 जुलाई 2011 के अनुसार ग्रामीण इलाके में होने वाले खेल आयोजनों में गाय, बैल और बछड़ों के करतब दिखा कर उनकी दौड़ें लगाई जाती हैं। जिससे इन जानवरों पर अत्याचार होता है।
इसलिए इनकी दौड़ लगाने और लड़ाई करवाने पर पूर्ण पाबंदी लगाई है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला लोक संपर्क अधिकारी की एक गाड़ी के माध्यम से सभी क्षेत्रों में इन आदेशों का प्रचार भी किया जाएगा।