मैच पर सट्टा लगाता बुकी पकड़ा, 29 मोबाइल बरामद
Source: dainik bhaskar news | Last Updated 07:00(09/02/12)
लुधियाना. भारत-श्रीलंका क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे बुकी को पुलिस की सीआईए टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी घर से ही लाखों रुपये के सट्टे का कारोबार आपरेट कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 25 हजार रुपये कैश व अन्य सामान बरामद किया है।
आरोपी की पहचान नीम वाला चौक में रहने वाले राज कुमार के रूप में हुई। सीआईए 2 को गुप्त सूचना मिली थी कि राज कुमार घर में क्रिकेट पर सट्टा लगाने का काम कर रहा है। इस पर बुधवार देर रात पुलिस ने उसके घर में दबिश दी।
पुलिस को वहां से लैपटॉप, एलसीडी, 29 मोबाइल फोन, एक टाटा स्काई सेटअप बॉक्स, एक्सटेंशन लीड, स्पीकर तथा कुछ दस्तावेज बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ थाना डिविजन नंबर तीन में गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस लैपटॉप की जांच कर रही है। आरोपी को वीरवार अदालत में पेश किया जाएगा।