लुधियाना। 14 दिसंबर को फिल्म ‘साडी गली आया करो’ रिलीज होने जा रही है। फिल्म के प्रमोशन के लिए स्टार कास्ट टीम सोमवार को शहर में थी।
बसंत रिसॉर्ट में उन्होंने फिल्म के स्टोरी और हल्के मूड्स के बारे अपने एक्सपीरियंस हमारे साथ शेयर किया।
टोटल फैमिली फिल्म
फिल्म की अधिकतर शूटिंग पंजाब के दोआबा इलाके,हरियाणा में अंबाला के पास लगते गांव गुलाचिंका व सफीदो में हुई है। फिल्म की कहानी में हीरोइन को चंडीगढ़ ब्यूटी के रूप में दिखाया गया है। जिसे पंजाब और हरियाणा के लड़के अपना बनाना चाहते हैं। यह फैमिली फिल्म है जो दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।
- सुनील कुमार, डायरेक्टर
> चाइल्ड आर्टिस्ट से करियर की शुरुआत की। 4 साल की उम्र में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ में नीलम की बेटी का किरदार निभाया। उसके बाद कई एड फिल्मों का सफर जारी रहा। मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हूं। टॉप 30 में मेरा सलेक्शन हो चुका है। मिस इंडिया के लिए अपनी ग्रुमिंग व टॉकिंग स्टाइल के स्किल्स सीखने के लिए लगभग रोज 6 घंटे की क्लास ले रही हूं। इस फिल्म के लिए मैंने पंजाबी भाषा सीखी है।
- जोया अरोफ, हीरोइन