विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Ludhiana >> Chilly Season In Northern Plains.

देश का सर्दी से बुरा हाल, पंजाब समेत उत्तर भारत ठिठुरा

भास्कर न्यूज | Jan 19, 2013, 02:03AM IST
 
 

 
नई दिल्ली/लुधियाना/अमृतसर. उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश से एक बार फिर जनजीवन प्रभावित हो गया है। दिल्ली में झमाझम बारिश के साथ कई इलाकों में ओले भी पड़े। कश्मीर के कुपवाड़ा में बर्फ खिसकने से दो जवानों की मौत हो गई है। हिमाचल के शिमला, मनाली समेत कई जगहों पर 5 से 6 फीट तक हिमपात हुआ है। वहीं, शुक्रवार को अमृतसर, जालंधर, पंजाब के कई इलाकों में बारिश के साथ ठंड बढ़ गई है। अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसे ही मौसम की आशंका जताई जा रही है।
 
पंजाब में होगा फायदाः इससे न केवल फसल को फायदा होगा बल्कि सिंचाई होने वाले खर्च में भी कमी आएगी। लुधियाना में वीरवार से रुक-रुककर शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी रही। यहां 5.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके साथ ही कई दिनों से 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा अधिकतम तापमान शुक्रवार को 15.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अमृतसर में भी रिमझिम बारिश हुई।
 
यहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, जालंधर में वीरवार रात से शुक्रवार शाम 10.9 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। शुक्रवार को यहां सुबह 11 बजे से करीब डेढ़ बजे तक बारिश हो हुई। इसके बाद कुछ देर राहत मिली, लेकिन 4 बजते ही फिर बारिश शुरू हो गई। शुक्रवार को यहां का अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment