102 बोरी सरकारी गेहूं के साथ पकड़ा
Source: भास्कर न्यूज | Last Updated 05:22(10/02/12)
फिरोजपुर. सीआईए स्टाफ ने सरकारी गेहूं को खुर्दबुर्द करने जा रहे एक ट्रैक्टर चालक को दबोच लिया। उससे 50-50 किलो की 102 बोरी गेहूं बरामद किया है।
मक्खू गेट चौक के पास पुलिस ने वीरवार को नाकेबंदी की थी। तभी गेहूं लेकर आ रहे बस्ती आवा के मनजीत सिंह को रोका गया। पूछताछ पर उसने बताया कि यह गेहूं मार्कफेड के इंस्पेक्टर शबेग सिंह ने भिजवाया है। बाद में शबेग सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया।