लुधियाना/रईया. कस्बा चविंडा देवी में स्थित माता चामुंडा देवी मंदिर में मंगलवार को एक युवक ने अपनी जुबान काटकर चढ़ा दी। न्यू अमृतसर के बलजीत सिंह (20) ने जब जुबान मूर्ति के आगे चढ़ाकर मुंह खोला, तो आंगन में खून बहने लगा।
हाजिर संगत ने उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। बाजार कमेटी के अध्यक्ष गुलशन कुमार ने आरोप लगाया कि मंदिर में तहसीलदार को रिसीवर लगाने से पहले लोकल कमेटी की ओर से सुरक्षा के बढ़िया इंतजाम होते थे, लेकिन रिसीवर लगाने के बाद सुरक्षा के मामले में भी ढीली नीति चल रही है। इसी कारण यह हादसा पेश आया है।