विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Ludhiana >> Damp Weather, Huge Turnout: Election Results Will Be Announced On 28

भीगा मौसम, भारी मतदान: 28 को घोषित होगा चुनाव परिणाम

भास्कर न्यूज | Feb 24, 2013, 08:29AM IST
 
 

मोगा। शनिवार को दिनभर हुई बारिश भी वोटरों का उत्साह कम नहीं कर पाई। शांतिपूर्वक हुए मतदान में 70.31 फीसदी वोटरों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। प्रत्याशियों को चिंता थी कि बारिश से वोटिंग कम न हो जाए। सुबह 10.30 बजे पोलिंग महज 12.7 फीसदी थी लेकिन दोपहर होते-होते इसमें इजाफा होने लगा।
 
खास बात यह रही कि पॉश एरिया से ज्यादा स्लम में वोटिंग हुई। कुछ जगहों पर बारिश के कारण वोटिंग शुरू होने में दिक्कत आई। डीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ईवीएम खराब होने के कारण पोलिंग आधा घंटा देरी से हुई। इस कारण पोलिंग का समय आधा घंटा बढ़ाया गया। पोलिंग दोपहर दो बजे तक 45.21 फीसदी और शाम पांच बजे तक 70.31 फीसदी रही। चुनाव का परिणाम 28 फरवरी को घोषित किया जाएगा।
 
शिअद पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
 
कांग्रेस ने सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल पर आचार संहिता के सरेआम उल्लंघन का आरोप लगाया है। कांग्रेस विधायक दल के नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि मतदान के दौरान शिअद नेता व विधायक शहर में घूमते रहे। शिअद में कानून और नियमों का कोई सम्मान नहीं है। उपचुनाव में भी शिअद की मनमानी खुलकर सामने आई है। निष्पक्ष चुनाव करवाने के चुनाव आयोग के दावे भी नाकाफी रहे। हमारी पार्टी इसकी शिकायत करेगी।
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment