विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Ludhiana >> Dharmendra Well Maintained

रिश्तेदारों पर भी धर्मेंद्र के साथ खूब निभाया रिश्ता, कर लिया जायदाद पर कब्जा

भास्कर न्यूज | Dec 08, 2012, 02:37AM IST
 
 

 
लुधियाना .  प्रॉपर्टी डीलरों के साथ अब धर्मेंद्र के रिश्तेदारों पर भी पुश्तैनी जायदाद को कब्जाने के आरोप लग रहे हैं। धर्मेंद्र के स्थान पर इन केसों की लड़ाई लड़ने वाले (केयरटेकर) रविंदर सूद ने यह आरोप लगाए हैं।
 
उन्होंने बताया कि उनके रिश्तेदारों ने हैबोवाल कलां में कब्जाई हुई जगह पर क्वार्टर बनाकर प्रवासियों को किराए पर दे रखा है। 
 
सूद ने विजिलेंस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अभी तक विजिलेंस ने किसी भी सरकारी अधिकारी को इस केस में आरोपी नहीं बनाया है, जबकि इस गोलमाल में केवल बाहर के लोग ही नहीं, बल्कि कई बड़े अधिकारियों के शामिल होने की आशंका है।
 
रविंदर सूद ने बताया कि जून महीने में जब उन्हें पता लगा कि विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार आरोपी रोहित कपिला उसी जगह में एक प्लॉट की फर्जी दस्तावेजों पर रजिस्ट्री कराने तहसील आया है। तो उन्होंने इस बारे में डिप्टी कमिश्नर लुधियाना को शिकायत की थी। उस समय आरोपी तहसीलदार ऑफिस से भाग गए थे। लेकिन कुछ दिन बाद आरोपियों ने मिलीभगत से रजिस्ट्री करवा ली और उसका इंतकाल भी चढ़ाव लिया। 
 
धर्मेंद्र इंग्लैंड में, भाई को दी जानकारी 
 
रविंदर सूद ने बताया कि उन्होंने धर्मेंद्र के प्लॉट पर कब्जा करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देने को धर्मेंद्र को फोन किया था। लेकिन वह बेटों के साथ फिल्म की शूटिंग करने इंग्लैंड गए हुए हैं। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी धर्मेंद्र के भाई अजीत सिंह को दे दी है, जोकि मुंबई में उन्हीं के साथ रहते हैं। 
 
आरोपियों से हो रही है पूछताछ
 
हम गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। इनसे कब्जा किए हुए अन्य प्लॉटों के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है, जबकि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए विजिलेंस विभाग छापेमारी कर रहा है।
 
सतिंदर सिंह, एसएसपी विजिलेंस
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment