लुधियाना. दिसंबर का महीना स्पेशल होता है। शादी के साथ-साथ क्रिसमस और न्यू इयर पर पार्टी को लेकर मार्केट में स्पेशल ड्रेस की डिमांड होती है।
पार्क प्लाजा में ‘वैडिंग एशिया 2012’ का आयोजन किया गया है। इसमें शादी के हर इवेंट में पहने जानी वाली ड्रेस की बेहतरीन रेंज मौजूद है। इसके अलावा यहां पर मिठाइयां,कुंदन ज्यूलर, पेंट की हाई हिल सैंडल उपलब्ध है।
धोती स्टाइल पैंट सलवार के साथ शर्ट का है कंबिनेशन
यहां पर शादी के लिए धोती स्टाइल पैंट सलवार व शॉर्ट अपर शर्ट के ऑप्शन मौजूद हैं। इस ड्रैस के साथ रिकल्ड दुपट्टे का इस्तेमाल किया गया है। ड्रेस डिजाइन का कहना है कि यह ड्रेस उनपर अच्छा लगेगा जो बोल्ड हैं। यह इंडो वेस्टर्न ड्रैस दिसंबर की ठंड में कंपकंपा देगी। दिल्ली से आई डिजाइनर श्रेया ने बताया कि ये इंडो वेस्टर्न ड्रेस स्लीवलैस व मेगा स्लीव में डिजाइन्ड हैं। इसमें रैड पिंक ,लाइट ब्लू और नेवी ब्लू के कम्बीनेशन को जगह दी गई है। सिल्क फेब्रिक का और इब्रांयडरी में थ्रेड वर्क इस्तेमाल किया गया है।
कई डिजाइन्स में मिलेंगे गाउन
विक्टोरियन स्टाइल गाउन जरा हटकर है। यह स्लिम लुक देता है। इसमें नेट का इस्तेमाल किय गया है। इसमें आस्ट्रिया की स्वरोस्की का इस्तेमाल किया गया है। लुधियाना बेस्ड डिजाइनर जिया ने बताया कि गाउन्स इन ट्रेंड में है। लेकिन उन्होंने अपने डिजाइन किए गाउन्स को रेगुलर गाउन्स से अलग लुक दिया है। गाउन को गुलाब के फूल के डिजाइन में तैयार किया गया है। अलावा विक्टोरियन स्टाइल गाउन आपको स्लिम लुक देगा।