विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Ludhiana >> Fight Between Two Groups Resulted In Injury Of More Than Half A Dozen People

दो पक्षों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग जख्मी

भास्कर न्यूज | Feb 18, 2013, 09:21AM IST
 
 


लुधियाना. न्यू जनता नगर इलाके में धार्मिक स्थल के बारे में बुरा-भला कहने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को सीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

न्यू जनता नगर के रहने वाले एक धार्मिक स्थल के अध्यक्ष करनैल सिंह ने आरोप लगाया कि रविवार को इसी इलाके में फैक्ट्री चलाने वाले विक्रम सिंह ने दो साथियों के साथ उनके घर के बाहर खड़े होकर उनको बुरा भला कहना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोपियों को ऐसा करने से रोका तो उन्होंने हमला कर दिया। हमले में उसका बेटा रविंदर सिंह (18), भाई जगदीश सिंह (46) और बेटे का एक दोस्त जगमीत सिंह नोनी घायल हो गया। इन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जगमीत सिंह की गंभीर स्थिति देखते हुए सीएमसी रेफर कर दिया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।  

दूसरे पक्ष ने कहा, फैक्ट्री में की तोडफ़ोड़ और मारपीट
दूसरे पक्ष के विक्रम सिंह ने बताया कि न्यू जनता नगर में उसकी सिलाई मशीन के पुर्जे बनाने वाली फैक्ट्री है। रविवार दोपहर को वे अपनी फैक्ट्री में दो दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। इसी इलाके में स्थित एक धार्मिक स्थल कमेटी के अध्यक्ष के बेटे रविंदर सिंह रूबी, उसके दोस्त जगमीत सिंह नोनी, साहिल व जगदीश सिंह ने एक दर्जन व्यक्तियों के साथ फैक्ट्री में घुसकर तोडफ़ोड़ की और उनपर हमला कर दिया। जिसमें उनके साथ कोट मंगल सिंह के रहने वाले दोस्त गुरपाल और गुरशरण भी घायल हो गए। थाना शिमलापुरी पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों की शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment