राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
भिड़ते सांड़ों ने ले ली युवक की जान
भास्कर न्यूज
| Dec 12, 2012, 06:36AM IST
लुधियाना। आवारा सांड़ों ने बाइक सवार युवक की जान ले ली। सांड़ से टकराकर घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों की कोशिश के बाद उसे बचाया नहीं जा सका। युवक का नाम दिलीप कुमार गुप्ता है।
दिलीप यहां कनेक्ट कंपनी में सेल्समैन का काम करता था। सोमवार रात 10 बजे वह रोज की तरह छुट्टी करके घर लौट रहा था। उसके साथ सिविल सिटी में रहने वाला उसका दोस्त राजिंदर कुमार पीछे वाली सीट पर बैठा था।
दोनों सिविल सिटी मेन रोड पर दिलीप के घर से कुछ दूरी पर थे। उसी दौरान आपस में भिड़ रहे दो सांड़ सड़क पर आ गए। जब तक दिलीप ब्रेक लगा पाता, उसकी बाइक सांड़ों से भिड़ गई।
नहीं जागा प्रशासन
बता दें कि शहर में घूम रही आवारा गाय और सांड़ के बारे में ‘दैनिक भास्कर’ ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित करके इससे होने वाले खतरे से प्रशासन को आगाह किया था। अगर उस खबर के बाद प्रशासन ने कोई एक्शन लिया होता तो आज दिलीप जिंदा होता।






