विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Ludhiana >> Gang Rape Victim Girl Committed Suicide

इस बेरहम दुनिया को छोड़ चली गई गैंगरेप की शिकार लड़की

1 of 3 Photos
पटियाला/समाना। गैंगरेप का केस दर्ज कराने के एक माह बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई न होने से दुखी पीड़ित लड़की ने जहर निगलकर खुदकुशी कर ली। लड़की के साथ दो लोगों ने बलात्कार किया था।
 
इस साजिश में एक महिला भी शामिल थी। उस समय थाना घग्गा में तीन के खिलाफ केस दर्ज किया था। लड़की और उसके परिजनों ने थाने के कई चक्कर लगाए लेकिन  कार्रवाई नहीं हुई। इससे दुखी 17 साल की लड़की ने बुधवार को जहर निगल लिया। पटियाला के अस्पताल में लड़की ने दम तोड़ दिया। 
 
मौत के बाद हरकत में आई पुलिस ने आनन फानन में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों बलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह और शिंदरपाल कौर को गिरफ्तार कर लिया।
 
इधर, डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के निर्देश के बाद लापरवाही के आरोप में डीएसपी पातड़ां हरप्रीत सिंह को सस्पेंड और घग्गा थाना के एसएचओ गुरचरण सिंह व बादशाहपुर चौकी इंचार्ज एएसआई नसीब सिंह को डिसमिस कर दिया गया है।
 
डीजीपी ने जोन के आईजी परमजीत सिंह गिल को जांच के आदेश दिए और एक सप्ताह में रिपोर्ट सुखबीर बादल को सौंपी जाएगी। सुखबीर बादल ने इस घटना में कड़ा नोटिस लेते हुए कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment