राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
मुख्यमंत्री बोले सरहदी व्यापार से जुड़ी शर्तो में और ढील दे केंद्र
भास्कर न्यूज
| Oct 19, 2012, 04:13AM IST

मुख्यमंत्री वीरवार को राहों मार्ग स्थित दोआबा आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पाकिस्तान सुप्रीमकोर्ट के पूर्व जज खलील-उर-रहमान रामदे के पिता की याद में करीब 12 लाख रुपये की लागत से तैयार हुए जस्टिस मोहम्मद सदीक मैमोरियल कांप्लैक्स के उद्घाटन के उपरांत स्कूल के शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि पाकिस्तान के साथ अटारी बार्डर के रास्ते हो रहे व्यापार को केंद्र सरकार की सख्त शर्तो के कारण उतनी बढ़त नहीं मिल रही जितनी कि मिलनी चाहिए थी।
पंजाब को सरहदी व्यापार से बड़ी आशाएं हैं इसलिए वे चाहते हैं कि पाकिस्तान के साथ-साथ अन्य सरहदी रास्तों के जरिए भी व्यापार शुरू किया जाए। टांडा उड़मुड़त्न देश भर में हुए सभी उप चुनावों में कांग्रेस को जिस कद्र जनता ने नकारा है उससे कांग्रेस का पतन तय है। यह बात मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल ने टांडा में पत्रकारों के समक्ष कही। इस दौरान उन्होंने ज्ञानी करतार सिंह मैमोरियल राजकीय कालेज में अपने राजनीतिक गुरु ज्ञानी करतार सिंह की याद में बनी स्मारक का उद्घाटन भी किया।
पत्रकारों से बातचीत करते सीएम बादल ने कहा कि भ्रष्टाचार व लोक विरोधी नीतियों के चलते देश में कांग्रेस का ग्राफ लगातार गिर रहा है व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा। राजकीय कालेज में सुधार संबंधी बादल ने कहा कि राजकीय कालेज की बेहतरी के लिए जो भी मांग आएगी पूरी की जाएगी।
वर्ष 1984 के साके की यादगार बनाने पर केंद्र व कांग्रेस की ओर से किया जा रहा शोर-शराबा बेबुनियाद है। पंजाब की सरहद एक तरफ जम्मू कश्मीर और दूसरी तरफ पाकिस्तान से जुड़ती है, मगर इसके बावजूद उन्होंने प्रदेश के माहौल में कोई गड़बड़ी नहीं होने दी। उनकी पार्टी व सरकार हमेशा भाई चारक सांझ की हिमायती रही है।






