राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
सीएम के लिए तैयार हो रहा है हेलीकॉप्टर
विपन जंड
| Dec 30, 2012, 06:03AM IST
लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री को नए साल से किराए के हेलीकॉप्टर में उड़ान नहीं भरनी पड़ेगी। उनके लिए पंजाब सरकार का अपना हेलीकॉप्टर दिल्ली में तैयार हो रहा है। बेल हेलीकॉप्टर्स कंपनी ने हेलीकॉप्टर का पूरा सामान कनाडा से दिल्ली पहुंचा दिया है।
दिल्ली में एयरवर्क्स एसोसिएट की ओर से हेलीकॉप्टर को असेंबल किया जा रहा है। एसेंबलिंग के बाद उड़ान के लिए मंजूरी की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी और फिर यह हेलीकॉप्टर सरकार के पास होगा। बता दें कि पंजाब सरकार के पास अपने दो विमान किंग एयर सी-90 व किंग एयर-200 होते थे। इनमें किंग एयर-200 खरीद के कुछ दिन बाद ही जुलाई 1994 में सुंदर नगर के पास राज्यपाल सुरेंद्र नाथ को चंबा ले जाते वक्त क्रेश हो गया था।
किंग एयर सी-90 साल 2008 में लुधियाना के साहनेवाल में टेस्ट फ्लाइट के दौरान क्रेश हो गया। उसके बाद पांच साल तक सरकार ने पवन हंस कंपनी का हेलीकॉप्टर किराए पर इस्तेमाल किया लेकिन यह हेलीकॉप्टर दिसंबर 2010 में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर क्रेश हो गया। तब से ग्लोबल वेट्रा कंपनी का हेलीकॉप्टर किराए पर लिया है।
इसके करीब एक घंटे उड़ान का सरकार को एक लाख 40 हजार रुपए खर्च करना पड़ता है। सरकार को साल में उड़ान पर करीब 11 करोड़ खर्च करने पड़ जाते हैं। एविएशन डिपार्टमेंट ने अपना हेलीकॉप्टर खरीदने की कवायद कुछ महीने पहले शुरू की थी। पांच सीटों वाला ट्विन इंजन हेलीकॉप्टर सरकार को 38 करोड़ में पड़ा है।






