लुधियाना.बड़े घरों के लड़के व लड़कियां रेस्टोरेंट में बैठ हुक्का गुड़गुड़ा रहे थे। एकाएक ज्वाइंट टास्क फोर्स ने छापा मार दिया। ऐसे 12 लड़के लड़कियों ने जुर्माना भरकर जान छुड़ाई। हाईकोर्ट के निर्देश पर सेहत विभाग, पुलिस, लीगल डिपार्टमेंट व एनजीओ की ज्वाइंट टास्क फोर्स बनी है।
इस टीम ने तीन हुक्का बार पर छापा मारा। दुगरी में फोर्टीथ थिवस लॉंज में तीन लड़के उस टेबल पर हुक्का पी रहे थे, जिसके ठीक सामने नो स्मोकिंग जोन लिखा था। इसे तंबाकू एक्ट की उल्लंघना मानते हुए विभाग ने सभी युवक युवतियों के चालान काट दिए। दोनों हुक्का बार संचालकों से भी जुर्माना वसूला गया।
इसके बाद टीम अंसल प्लाजा की चौथी मंजिल पर मोचा लॉंज में छापा मारा। टीम ने यहां सभी कैबिन खंगाले लेकिन कोई भी हुक्का पीते नहीं पकड़ा गया। इसी दौरान अधिकारियों की नजर लॉबी में एक बर्तन में सुलगाए जा रहे कोयले पर पड़ी, जिससे उन्हें शक हुआ। उन्होंने वहां पर चेकिंग की तो कई हुक्के पड़े थे। वहां तलाशी ली गई तो कई हुक्का फ्लेवर्स मिले। इन हुक्का फ्लेवर्स में की जांच के लिए पुलिस ने सैंपल भर लिए हैं।
मौत की सड़क का एक खतरनाक वीडियो देखकर दिल करेगा धक-धक
डिप्टी एक्साइज कमिश्नर के घर से मिली नकदी
तबादले तो अक्सर होते हैं, लेकिन यहां तो गजब ही हो गया
पहले सहपाठी ने किया दुराचार, फिर कदम-कदम पर मिले 'इज्जत के लुटेरे'
आईजी को पूरा भरोसा था कि सिपाही सटोरिए का पता नहीं लगा पाएंगे