लुधियाना। रंग-बिरंगी रोशनी की चकाचौंध और तेज म्यूजिक के बीच लुधियाना में रैंप पर जैसे ही मॉडल्स उतरी, समूचा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
एक के बाद एक मॉडल ने रैंप पर कैटवॉक किया। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मौका था एटूजेड मैनेजमेंट की तीसरी सालगिरह का।
थर्ड एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के लिए मैनेजमेंट की तरफ से ओमेक्स इंटरनेशनल फैशन फिस्टा का आयोजन किया गया। इसमें देश और विदेश से आईं मॉडल्स ने अपने हुस्न का जलवा बिखेरा।
मशहूर फैशन डिजाइनर सोनी गांधी, अमित तलवाड़, स्वाति मॉडो, मैरीजा के कपड़े और ज्वैलरी की नुमाइश की गई । कंपनी के डायरेक्टर सचिन जैन और दलबीर सिंह ने कहा कि उनकी कंपनी पूरे उत्तर भारत में अपनी गुणवत्ता के लिए जानी जाती है।