विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Ludhiana >> IG Bowed In Front Of Prisoners In Jail, Took The H

जेल में कैदी के सामने झुके आईजी, लिया सम्मान

dainik bhaskar news | Jul 17, 2012, 04:59AM IST
 
 

कपूरथला. जेलों में वीआईपी कैदी किस ठाठ से रहते हैं इसकी बानगी कपूरथला की माडर्न जेल में देखने को मिली। विधायक व पूर्व मंत्री बीबी जगीर कौर ने जेल में धार्मिक कार्यक्रम को संबोधित किया। आईजी जेल समेत कई अफसरों को सम्मानित भी किया। इसके बाद आईजी ने भी उनका सम्मान किया। बेटी का जबरन गर्भपात और आपराधिक साजिश के मजगीर कौर का दिया सम्मान बना आईजी के गले की फांस

जेल में एक धार्मिक समारोह के दौरान जेल विभाग के आईजी जगजीत सिंह और अधीक्षक एसपी खन्ना सहित 10 अधिकारियों को जेल में ही सजा काट रही बीबी जगीर कौर की ओर से सिरोपा दिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, लेकिन सरकार इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है।

इस बारे जब उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। इससे साफ है कि वह अपनी पार्टी की वरिष्ठ नेता बीबी जगीर कौर के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। न ही वे चाहते हैं कि इसे विपक्ष मुद्दा बनाए और जगीर कौर को कोई परेशानी हो।

जेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जेल में यह कोई विशेष समारोह नहीं था बल्कि कैदियों को नशों से दूर रखने के लिए जेल के भीतर स्थित गुरुद्वारे में अखंड पाठ चलता रहता है। उसी में बीबी जगीर कौर भी शामिल हुईं। इसकी जिम्मेदारी प्रिजनर कमेटी को ही सौंपी जाती है, जो सारे कार्यक्रम का प्रबंध करती है। इस दौरान जो अधिकारी वहां मौजूद था, उसको सिरोपा श्री गुरुग्रंथ साहिब जी की हाजिरी में भेंट गया।

पूर्व कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने इसे शर्मनाक बताते हुए इसकी न्यायिक जांच की मांग की है। खैहरा ने कहा, इससे साफ जाहिर है कि जेल प्रशासन पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। इस केस से यह भी साफ हो गया है कि बीबी जगीर कौर को वीआईपी सुविधाएं दी जा रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि जेल विभाग में इस समय डीजीपी का पद खाली है और संभवत: बीबी जगीर कौर को खुश करके उनके जरिए सीएम से जगजीत सिंह यह पद लेना चाहते हों। खैहरा ने कहा, बीबी जगीर कौर को हर प्रकार की सुविधाएं जेल में उपलब्ध हैं। इसीलिए वह जेल से ही कपूरथला के जिला प्रशासन को अपने काम करवाने के आदेश देती रहती हैं। वह विजिटर रूम में रोजाना दरबार भी लगाती हैं। आईजी जेल सुविधाएं देने के मामले की जांच में बीबी जगीर कौर को क्लीन चिट दे चुके हैं।

पांव छुए थे

सजा मिलने के बाद जेल में आने के दौरान कुछ जेल अधिकारियों ने बीबी जगीर कौर के पांव छुए थे। इस मामले ने भी तूल पकड़ा था और छह अधिकारियों से जवाब तलबी की गई थी। उस वक्त भी वीडियो क्लिपिंग को सबूत माना गया था।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment