विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Ludhiana >> Minister Of The Chunk Of Bridge Arobi The New Dead

मंत्री के सामने लक्कड़ पुल आरओबी की फिर से नई डेडलाइन

dainik bhaskar news | Jul 17, 2012, 04:46AM IST
 
 


लुधियाना.पिछले करीब पंद्रह सालों से लटक रहे लक्कड़ पुल आरओबी का निर्माण पूरा करने के लिए अब फिर से 31 दिसंबर 2012 की नई तारीख दे दी गई है। इस बार ये डेड लाइन पीडब्ल्यूडी मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लो की मौजूदगी में रेलवे अधिकारियों ने दी है। शरणजीत सिंह ढिल्लों इस प्रोजेक्ट की मौजूदा स्थिति जानने आए थे।

मौके पर नगर निगम, पीडब्ल्यूडी व रेलवे अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर एसके शर्मा ने विश्वास दिलाया कि इस तारीख तक रेलवे अपना ये काम पक्का पूरा कर लेगी। उन्होंने कहा कि उक्त प्रोजेक्ट की सभी ड्राइंगों को मंजूरी मिल चुकी है और अब इसमें किसी तरह की देरी नहीं है।

पहले भी मिल चुकी कई डेड लाइन इससे पहले भी रेलवे की ओर से कई डेड लाइन जारी हो चुकी हैं। कागजों के मुताबिक ये प्रोजेक्ट 16 जून 2011 को रेलवे ने पूरा करना था, लेकिन ये प्रोजेक्ट अब करीब 16 माह देरी से पूरा होने की दावा किए जा रहे हैं। पहला दावा अप्रैल 2011 दूसरा दावा अगस्त 2011 तीसरा दावा मई 2012

ये है प्रोजेक्ट का इतिहास पुराने लक्कड़ पुल की जगह नए आरओबी बनाने का प्रोजेक्ट 1997 में लाया गया। वर्ष 1999-2000 में ये प्रोजेक्ट 13 करोड़ में बनाए जाने का एस्टीमेट बनाया गया था और अब इसी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 58 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। तब ये प्रोजेक्ट डिजाइन में फेरबदल व फंड की किल्लत के चलते अधर में छोड़ दिया गया था।

वर्ष 2009 से निगम ने फिर से इस प्रोजेक्ट को शुरू करने का हल्ला बोला। जिसमें तत्कालीन लोकसभा के डिप्टी स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल ने अहम भूमिका निभाते हुए निगम अधिकारियों की सीधे तौर दिल्ली में रेलवे अधिकारियों से मीटिंग करवाई और आधा दर्जन मीटिंगों के बाद प्रोजेक्ट पर रेल अधिकारियों की सहमति बनी। इस अवसर पर ज्वाइंट कमिश्नर अजय सूद, बीएंडआर के एसई वीएस ढींढसा, एक्सईन प्रोजेक्ट एचएस खोसा, डा. विपुल मल्होत्रा व अन्य उपस्थित थे।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment