विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Ludhiana >> No Search Warrant For Mosquito

मच्छर की तलाश के लिए नहीं लेना पड़ेगा सर्च वारंट

विपन जंड | Dec 12, 2012, 07:29AM IST
 
 

लुधियाना। पुलिस को घर की तलाशी लेने के लिए सर्च वारंट की जरूरत पड़ती है, लेकिन सेहतकर्मी को शक हुआ कि आपके घर में डेंगू या मलेरिया का मच्छर हो सकता है, तो उसे घर में घुसकर तलाशी लेने के लिए किसी सर्च वारंट या मंजूरी की जरूरत नहीं पड़ेगी।
 
पंजाब में डेंगू व मलेरिया के हर साल बढ़ रहे प्रकोप के बीच सरकार ने ‘पंजाब एपिडेमिक डीजिज मलेरिया एंड डेंगू रेग्यूलेशन 2012’ की नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इसमें सेहत विभाग के इंस्पेक्टिंग अफसरों को यह हक दे दिया गया है कि वह किसी के घर में घुसकर फीवर सर्वे, फॉगिंग, स्प्रे कर सकता है, बल्कि वह किसी में डेंगू या मलेरिया के लक्षण होने के शक में सवाल भी पूछ सकता है।
 
जो सवाल वह पूछेगा, आपको उनका जवाब देना ही होगा। इस दौरान इंस्पेक्टिंग अफसर को आपमें डेंगू या मलेरिया का शक हुआ तो उसकी डिमांड पर आप उसे ब्लड सैंपल देने से इंकार नहीं कर सकेंगे।  
 
अब डॉक्टर रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट के आधार पर किसी मरीज को डेंगू मरीज नहीं बोल सकेंगे। उन्हें इसके लिए एलीजा(एंजाइम लिंक्ड इम्यूनोसोरबेंट एसे) टेस्ट कराना लाजिमी होगा। उन्हें किसी मरीज में डेंगू का शक होता है तो विभाग को सूचित कर मरीज का ब्लड सेंपल 15 सेंटिनल सर्विलेंस सेंटरों में भेजना लाजिमी होगा। वहां से रिपोर्ट आने पर मरीज में डेंगू की पुष्टि की जा सकेगी।
 
सैंपलों की सरकारी टेस्टिंग के लिए लुधियाना, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, फिरोजपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, मानसा,मोगा, मोहाली व संगरूर के सिविल हॉस्पिटल व अमृतसर,पटियाला व फरीदकोट में सेंटिनल सर्विलेंस सेंटर बनाए गए हैं। 
 
 
स्वास्थ्य कर्मी जो भी सवाल पूछेंगे उनका जवाब देना जरूरी होगा
 
पहले आती थी परेशानी 
 
डेंगू व मलेरिया वेक्टर बोर्न डिजीज है, जो सीधे तौर पर मच्छरों से फैलता है। इसके नियंत्रण के लिए रेग्यूलेशन न होने की वजह से कई बार सेहतकर्मियों को लोगों के प्राइवेट परिसरों में घुसने में दिक्कत आती थी। कई हॉस्पिटल भी रैंडम टेस्ट से मरीज को डेंगू पीड़ित घोषित कर देते थे।
 
डेंगू के 759 मरीज दरअसल सूबे में डेंगू व मलेरिया के केस साल दर साल बढ़ रहे हैं। इस साल पंजाब में मलेरिया के 1668 व डेंगू के 759 केस आ चुके हैं। इनमें से दो सौ डेंगू मरीज लुधियाना में सामने आए हैं।
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment