विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Ludhiana >> Only One Punishment For Rapist, Emasculate Them

रेपिस्ट की एक ही सजा.. नपुंसक बना दो

भास्कर न्यूज | Dec 21, 2012, 08:38AM IST
 
 

दिल्ली में जो हुआ, उसने बारूद को चिंगारी दिखाई है। ये लावा इस शहर की हर बेटी के भीतर है, चाहे वह किसी भी उम्र या वर्ग की हो।
 
भास्कर सर्वे में ये सामने आया कि उन्हें राजनैतिक, पुलिस और कानून के तंत्र पर बिल्कुल भी  यकीन नहीं है। उनका साफ कहना है कि फांसी या नपुंसक करने की सजा हो, तो चंद दिनों में बलात्कारियों का नामोनिशान मिट जाएगा। 
 
अब तो जागो हुक्मरानों
 
बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित महानगर के लोगों ने कैंडल मार्च के साथ अपना विरोध जताया। दैनिक भास्कर के सहयोग से हुए इस आयोजन में भावनाओं से ओतप्रोत हजूम उमड़ पड़ा।
 
गैंगरेप का शिकार हुई युवती की लंबी उम्र की कामना करते हुए हजारों की संख्या में जमा हुए लोगों ने सराभा नगर मार्केट में रखे बोर्ड पर अपनी भावनाओं से हुक्मरानों को अवगत करवाते हुए समाज के भेड़ियों को सख्त सजा देने की अपनी मंशा भी जता दी।
 
आयोजन के सूत्रधार रहे डीएवी स्कूल के चार छात्र व फिक्की की सीनियर वाइस पर्सन कोमल अग्रवाल। डीएवी स्कूल के प्लस वन के छात्र अभिनव जैन, भुवन अरोड़ा, गविश बतरा व लोकेश गुप्ता ने अपने सहयोगियों व परिजनों की मदद से हजारों लोगो को इस कैंडल मार्च के लिए प्रेरित किया।
 
इस दौरान एक्शन अगेंस्ट करप्शन के प्रधान चंद्रकांत चड्ढा के नेतृत्व में घंटाघर चौक से जगराओं पुल तक कैंडल मार्च निकाला गया।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment