विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Ludhiana >> PHOTOS: World Cup Final Stadium Will Decorated With Red Flowers

PHOTOS: वर्ल्ड कप फाइनल में लाल फूलों से सजेगा स्टेडियम

1 of 4 Photos
लुधियाना।  कबड्डी वर्ल्ड कप के समापन समारोह की तैयारियों की समीक्षा को आखिरी रूप दिया जा रहा है। इसके मद्देनजर डीसी राहुल तिवारी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इसमें उन्होंने अधिकारियों को वीवीआईपी ब्लॉक में सिटिंग अरेजमेंट में बदलाव के निर्देश दिए।
 
सिटिंग अरेजमेंट में ट्रिपल वीआईपी ब्लॉक में कुर्सियों की संख्या 22 से बढ़ाकर 28 कर दी गई है। इसके अलावा इस ब्लॉक को लाल रंग के फूलों व शामियाने से सजाया जाएगा।  
 
पाक पंजाब के सीएम के साथ आएंगे 14 मेहमान 
 
पाकिस्तान पंजाब के चीफ मिनिस्टर मोहम्मद शहबाज शरीफ के साथ 14 लोग कबड्डी वल्र्ड कप 2012 के समापन समारोह में हिस्सा लेने आएंगे। इसमें उनके पारिवारिक सदस्य भी शामिल होंगे। इसके अलावा मोहम्मद शहबाज शरीफ के मंत्रीमंडल से भी कुछ मेहमानों के आने की संभावना है।
 
इन विदेशी मेहमानों के ठीक पीछे बैठेंगे राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री। वीवीआईपी सीटों से नीचे, वीआईपी सीटों को पाकिस्तानी डेलीगेशन के 50 सदस्यों के लिए रिजर्व रखा गया है। डेलीगेशन को वीआईपी सीट में सबसे आगे जगह दी जाएगी। खबर है कि निजी कारणों के दुबई से आने वाले मेहमान समापन समारोह में शिरकत नहीं कर पाएंगे। 
 
 विज क्राफ्ट ने लगाई स्टेज
 
इंवेंट मैनेजमेंट कंपनी विज क्राफ्ट को स्टेडियम में स्टेज को सजाने का काम सौंपा गया है। क्लोजिंग सेरेमनी में इंटरटेनमेंट शो का आयोजन होगा। यह स्टेज वीवीआईपी ब्लॉक के ठीक सामने लगाया जा रहा है।  
 
टीमों ने की प्रैक्टिस
 
सुबह स्टेडियम में इंडिया व डेनमार्क की टीमों ने स्टेडियम में जमकर प्रैक्टिस की। प्रेक्टिस करने आई डेनमार्क टीम की खिलाड़ी मैरी ने बताया कि लुधियाना आकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। लोग काफी सपोर्टिव हैं। पंजाब में वे अमृतसर हरिमंदिर साहिब में माथा टेक कर आईं हैं।
 
रातों रात तैयार हुआ शैड 
 
 ब्लॉक बी में रातों रात शैड लगा दिए गए। डिप्टी सीएम के आने की खबर के मिलते ही स्टेडियम में पेडिंग पड़ा काम रातों रात कंपलीट कर लिया गया। हालांकि डिप्टी सीएम सिर्फ 5 मिनट के लिए स्टेडियम में आए और वह भी वीवीआईपी ब्लॉक का ही निरीक्षण किया। इसके बाद डीसी राहुल तिवारी को निर्देश देकर चले गए।  
 

 


आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment