विज्ञापन
 
 
 
 

पुलिस और बिजली विभाग आमने-सामने

 
Source: dainik bhaskar news   |   Last Updated 05:16(08/02/12)
 
 
 
 
जगराओं. रायकोट के कुतबा गेट के पास अस्पताल में आग लगने से महिला डॉक्टर सुषमा शर्मा की हुई मौत को लेकर कई सवाल पैदा हो गए है।




एक ओर पुलिस ने इस मामले में बिजली बोर्ड को दोषी करार देते हुए धारा 174 के तहत केस दर्ज कर फाइल को बंद कर दी है, वहीं दूसरी ओर बिजली बोर्ड रायकोट के एक्सईएन पुलिस के आरोप को फिजूल की बात बता रहे हैं। इधर, डॉ. सुषमा के पति डॉ. मोहनलाल का बयान दूसरे दिन मंगलवार को भी नहीं लिया जा सका। पत्नी को बचाने के चक्कर में झुलसे डॉक्टर की स्थिति अभी भी ठीक नहीं है।



पुलिस के एएसआई जगरूप सिंह के मुताबिक उस क्षेत्र में बिजली काफी फ्लेक्चुएट होती है। इसके चलते सोमवार को बिजली की स्पार्किग के चलते अस्पताल में आग लगी और डॉ. सुषमा की जान गई। पुलिस का मानना है कि पैरालाइसिस की वजह से सुषमा आग लगने के बाद भी वहां से भाग नहीं पाई, जिससे चलते झुलस कर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को डॉ. सुषमा के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया।




बता दें कि घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी को वहां के कई लोगों ने यह शिकायत की थी कि इस क्षेत्र में कभी वोल्टेज अचानक बहुत बढ़ जाता है तो कभी काफी घट जाता है। इससे लोगों के बिजली उपकरण जलते रहते हैं।



बता दें कि घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी को वहां के कई लोगों ने यह शिकायत की थी कि इस क्षेत्र में कभी वोल्टेज अचानक बहुत बढ़ जाता है तो कभी काफी घट जाता है। इससे लोगों के बिजली उपकरण जलते रहते हैं।



रायकोट के एक्सईएन जगदेव सिंह हांस ने कहा कि वोल्टेज घट तो सकती है, पर बढ़ नहीं सकती। उन्होंने कहा कि वोल्टेज के फ्लक्चुएशन के कारण हादसा होने का आरोप बिल्कुल बेकार की बात है। उस क्षेत्र में बिजली उपकरण जलने की कभी कोई शिकायत नहीं मिली है।


उन्होंने स्पष्ट कहा कि विभाग की जिम्मेवारी केवल मीटर तक जाने वाली तार तक की सीमित है। आगे वायरिंग में फीटिंग कैसी होती है इसके लिए विभाग जिम्मेवार नहीं है।



एक्सईएन साहब यह हकीकत है..


एक्सईएन चाहे अचानक वोल्टेज बढ़ने की बात नहीं मानें, लेकिन मंगलवार को भी रायकोट में वोल्टेज फ्लक्चुएशन के चलते कई लोगों के बिजली उपकरण जल गए। मोहल्ला धम्मीया की रहने वाली दलजीत कौर ने बताया कि जब उसने स्टैप्लाइजर चेक किया वोल्ट मीटर का कांटा बिल्कुल आखिर तक पहुंच चुका था।इसके चलते उसका टीवी जल गया और उसके पड़ोसी का एक का इनवर्टर भी धमाके के साथ खराब हो गया।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
6 + 3

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment