लुधियाना. लुधियाना ट्रैफिक पुलिस भले ही दोपहिया गाड़ी चलाने वालों को हेलमेट पहनने पर जोर दे रही है। मगर लड़कियों और महिलाओं ने हेलमेट से बचने के लिए नया तरीका इजाद कर रखा है। कपड़े और दुपट्टे का नकाब अब उनका पसंदीदा लिबास बन चुका है।
शहर की किसी भी सड़क, चौराहे और मोड़ पर नकाब ओढ़ कर गाड़ी चला रही लड़कियां और महिलाएं आसानी से नजर आ जाएंगी। नकाब पहनने के पीछे सभी के बहाने भी अलग-अलग हैं। किसी को इस लिए नकाब ओढ़ना पड़ता है क्योंकि शहर में प्रदूषण बहुत ज्यादा है। किसी का तर्क है कि धूप से बचने के लिए नकाब ओढ़ना पड़ता है तो किसी का कहना है कि अलर्जी से बचने के लिए वो ऐसा करती हैं। दैनिक भास्कर टीम ने मंगलवार को शहर के विभिन्न चौराहों पर से गुजर रहीं लड़कियों और महिलाओं से बात की तो उनके बहाने भी कुछ अलग ही थे।
आगे तस्वीरों के साथ पढिए लड़कियों ने हेलमेट न पहनने के पीछ क्या- क्या बताए बहाने...