विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Ludhiana >> Pooja Gauri, Gurmito .. Every Mare Busy On Sunday

पूजा, गौरी, गुरमीतो..हर घोड़ी का संडे बिजी

विपन जंड | Dec 10, 2012, 07:17AM IST
 
 

लुधियाना। संडे यानी फन डे, फुर्सत और टेंशन फ्री दिन, लेकिन पूजा, गौरी, गुरमीतो, चिंता, खन्ने वाली, दिलबहार के लिए यह संडे फुर्सत वाला नहीं था। पूरा दिन वे दूल्हों को उनकी दुल्हनिया तक पहुंचाती रहीं। रविवार को वेडिंग सीजन के बड़े मुहूर्त ने शहर भर की घोड़ियों को व्यस्त रखा।
 
शहर में 80 से अधिक घोड़िया हैं। इस वेडिंग सीजन में पहली बार ऐसा हुआ, जब सभी घोड़ियां सुबह व शाम दोनों टाइम बारातों के लिए बुक थी। घोड़ियां कम थी, और बारातें ज्यादा, और कई दूल्हों को घोड़ी की बजाय पैदल ही दुल्हन तक न पहुंचना पड़े, इसलिए आसपास के गांवों से घोड़ियों का इंतजाम करना पड़ा।
 
14 नवंबर से शुरू शादियों के पीक सीजन में 9 दिसंबर के बाद थोड़ा ठहराव है। 9 दिसंबर के बाद काफी कम शादियां हैं। जिसका असर बस अड्डे के पास घोड़ियों के स्टैंड में ही दिख रहा है। यहां 30 घोड़ियों में से सोमवार को बस चार पांच ही बुक हैं। 
 
घोड़ियों के स्टैंड में रविवार को माहौल भागमभाग वाला रहा। संवाददाता से बातचीत के दौरान भी घोड़ियों के मालिक वर्करों को घोड़ियों को सजाने व बारातों में पहुंचने के निर्देश भी दे रहे थे।
 
दो घोड़ियों व बग्घी के मालिक सोनू ने बताया कि 1960 से उसके दादा मान सिंह के समय से परिवार इस पेशे से जुड़ा है। पहले पिंडी गली में थे। फिर लोकल अड्डे के पास घोड़ियों का स्टैंड बना जो बाद में यहां शिफ्ट हो गया।
 
घोड़ियों की बुकिंग में बिचौलियों की चांदी
 
बिचौलियों का खेल शादियों की घोड़ियों में भी चलता है। ज्यादातर घोड़ियां बैंड वालों के जरिए बुक होती हैं। कुछ घोड़ियों के मालिकों ने बताया कि बैंड वाले ग्राहक के हिसाब से घोड़ियों की बुकिंग के 1100 से 5100 सौ रुपये तक ले लेते हैं, पर घोड़ियों के मालिकों को सिर्फ सात-आठ सौ रुपये ही मिलते हैं।
 
शगुन की कमाई इस नुकसान की थोड़ी भरपाई कर देती है। बग्घियों की बुकिंग भी चार से पंद्रह हजार रुपये तक चल रही है। फूलों से सजी बग्घी सबसे महंगी है।
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 5

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment