विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Ludhiana >> Protects Child Abduction And Police Were ...

...और पुलिस ने अगवा की गई बच्ची को छुड़ा लिया

bhaskar news | Aug 05, 2012, 03:59AM IST
 
 

संगरूर. लौंगोवाल से शुक्रवार दोपहर अगवा की गई साढ़े तीन वर्षीय बच्ची को पुलिस ने रात साढ़े दस श्री आनंदपुर साहिब से बरामद कर लिया। पुलिस की मुस्तैदी के चलते कार सवार अपहरणकर्ता नवनीत कौर को छोड़कर फरार हो गए।

एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बच्ची नवनीत कौर नवी अपनी बूआ संदीप कौर के साथ स्कूटी पर स्कूल से घर आ रही थी। तीन कार सवारों ने स्कूटी को रोका और संदीप से बच्ची छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने जिला पुलिस प्रमुखों से संपर्क साधा।

आखिर शुक्रवार शाम अपहरणकर्ताओं की दिशा जानने में सफल हुए। पीछा करते हुए पुलिस की टीम श्री आनंदपुर साहिब पहुंची। अपहरणकर्ताओं को जब पुलिस के आने का पता चला तो वह बच्ची को तख्त श्री केशगढ़ साहिब के नजदीक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बच्ची को रात 10:30 बजे बरामद कर लिया।

नहीं लगता फिरौती का मामला

भुल्लर ने बताया कि पहली नजर में मामला किसी फिरौती का नहीं लगता क्योंकि अपहरणकर्ताओं ने परिवार को इस तरह का कोई फोन नहीं किया। बच्ची का परिवार भी साधारण किसान परिवार है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment