जिन दिनों सिक्खों द्वारा मुगलों के अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा रही थी, उन दिनों एक ऐसा योद्धा भी हुआ जिसने मुगलों के अजेय होने के भ्रम को तोड़ा। गुरू गोबिंद सिंह के पुत्रों और मां की हत्या का बदला लेने वाले और मुगलों को जबरदस्त टक्कर देने वाले इस वीर योद्धा का नाम बंदा सिंह बहादुर था।
बंदा सिंह बहादुर का असली नाम लक्ष्मण दास था। सिक्खों के दसवें गुरू गोबिंद सिंह ने ही उन्हें बंदा सिंह नाम दिया था। गुरु गोबिंद सिंह की लक्ष्मण दास से मुलाकात महाराष्ट्र के नांदेड़ में गोदावरी नदी के किनारे हुई थी।
गुरु गोबिंद सिंह से प्रभावित होकर लक्ष्मण दास ने सिक्ख धर्म कबूल किया।
सिक्ख धर्म के महान योद्धाओं और शहीदों की फेहरिस्त में शामिल बंदा सिंह बहादुर के बारे में जानिए और अधिक...