राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
मिली फाइनल वार्निंगः बहुत हुआ और काम, अब केवल देना होगा पढ़ाने पर ध्यान
भास्कर न्यूज
| Jan 06, 2013, 03:35AM IST

लुधियाना. सरकारी स्कूलों में अब स्कूली समय के दौरान नॉन टीचिंग काम करवाना या करना टीचर्स और अधिकारी दोनों को महंगा पड़ सकता है। स्टूडेंट्स की पढ़ाई में होने वाले नुकसान को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सख्त हिदायतें जारी की हैं। विभाग ने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्कूली समय के दौरान शिक्षकों से गैर अध्यापन काम नहीं लिया जाएगा। अगर ऐसी कोई शिकायत या मामला सामना आता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी दिए जा चुके हैं निर्देश
डीजीएसई काहन सिंह पन्नू ने अपने निर्देशों में कहा है कि विभाग के सामने लगातार ऐसी शिकायतें आ रहीं हैं। हालांकि विभाग ने 14 सितंबर 2012 को भी सरकारी स्कूलों के टीचर्स को वर्किग ऑवर्स में नॉन टीचिंग काम न करने के निर्देश जारी किए थे। जिसका लगातार उल्लंघन किया जा रहा है। डीजीएसई ने कहा है कि टीचर्स के लिए अध्यापन से अलग काम करने के लिए स्कूली समय के बाद का समय निर्धारित किया जाता है और इसके लिए उन्हें भुगतान भी किया जाता है।






