राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
ठगी के ‘फेरों’ में फंसी शातिर एनआरआई दुल्हन
भास्कर न्यूज
| Apr 19, 2012, 06:34AM IST

थाना एसएचओ अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि महिला की पहचान गांव मुश्की कलां खुर्द फिरोजपुर की रहने वाली गुरविंदर कौर (31) के रूप में हुई है। गुरविंदर डेहलों के एक युवक से फिरोजपुर में शादी करने के चक्कर में थी लेकिन एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
एसएचओ बराड़ ने बताया कि गुरविंदर ने सबसे पहले एक कैनेडियन एनआरआई से शादी की थी। गुरविंदर के मुताबिक उसने इस शादी के लिए अपने पति को 33 लाख रुपये दिये थे और इसके बाद वह उसे विदेश में ले गया। कैनेडा जाने के बाद उसने अपने रुपये वापस पाने के लिए फर्जी शादी को अपना हथकंडा बनाया और कुछ महीनों बाद वह इंडिया लौट आई। यहां उसने मोगा के रहने वाले एक युवक से 21 लाख रुपये लेकर शादी की और उसे जल्द ही विदेश ले जाने का झांसा दिया। लेकिन इसके बाद वह वापस कैनेडा चली गई। इसके लगभग 7 महीने बाद वह फिर भारत लौट आई और उसने फिर से मोगा के एक युवक से 20 लाख रुपये लेकर शादी कर ली। इस शादी के बाद वह एक बार फिर कैनेडा चली गई।
कुछ दिन पहले ही गुरविंदर फिर पंजाब आई और एक दलाल के जरिए इसने डेहलों के एक युवक से शादी करने की योजना बनाई। जानकारी के मुताबिक गुरविंदर ने इस युवक से 33 लाख रुपये लिए थे, लेकिन इससे पहले कि वह उस युवक से विवाह कर पाती पुलिस को सूचना मिल गई। इसके बाद लुधियाना पुलिस ने फरीदकोट पुलिस से संपर्क कर पहले फर्जी शादी को रुकवाया और उसके बाद डेहलों पुलिस ने फिरोजपुर में दबिश देकर गुरविंदर को गिरफ्तार कर लिया।
अभी तक इस महिला ने फर्जी शादी के जरिए चार युवकों को लूटने का पता चला है। अभी इस बात की जांच की जानी है कि गुरविंदर ने कितने और युवकों को अपने जाल में फंसा कर उनसे रुपये ठगे हैं।
अमनदीप सिंह बराड़, एसएचओ, थाना डेहलों








