राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
कुदरत ने सुनहरा किया शहर, बढ़ी ठंड
भास्कर न्यूज | Feb 17, 2013, 05:41AM IST

लुधियाना. मौसम के मिजाज में एकाएक बदलाव आ गया है। शुक्रवार देर रात से शुरू तेज बरसात शनिवार सुबह तक जारी रही। शनिवार को पूरा दिन भी बादल छाए रहे और बीच बीच में बरसात भी होती रही। चौबीस घंटे में 24.4 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है।
पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विशेषज्ञों ने अगले चौबीस घंटे में मौसम का ऐसा ही मिजाज बने रहने का अंदेशा जताया है। उनके मुताबिक रविवार को बादल छाए रहेंगे और हलकी बरसात भी होगी। उधर, बरसात की वजह से दिन के तापमान में एकाएक गिरावट आ गई है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा।
फोटो : सिमरन सिंह






