गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट कॉमर्स विभाग के स्टूडेंट्स को फेयरवेल पार्टी दी गई। इसमें कॉलेज प्रधान गुरबीर सिंह व प्रिंसिपल डॉ. चरणजीत कौर मौजूद थीं। स्टूडेंट्स ने मॉडलिंग की। रमनदीप कौर को मिस फेयरवेल चुना गया। संचिता फर्स्ट रनरअप व रिचा सेकेंड रनरअप रहीं। अन्य मुकाबलों में हरसिमरन दीप, ईरसा, रमनदीप कौर और शेलका को मिस एलीगेंट, मिस ब्यूटीफुल स्माइल, मिस बेस्ट आउटफिट तथा मिस कैटवॉक चुना गया।
तस्वीरों के झरोखे से देखिए शोख हुस्न की अदाओं का अंदाज-ए-बयां.....