पटियाला. नाभा के गांव वजीदपुर में मोबाइल चोरी के आरोप में जिंदा जलाई गई मनप्रीत कौर (20) ने शनिवार रात पीजीआई में दम तोड़ दिया। मनप्रीत का शव रविवार को गांव पहुंचा। मनप्रीत की मौत के बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा बदल कर उसे हत्या की धारा 302 में बदल दिया है। पीजीआई के डाक्टरों ने बताया कि युवती की हालत काफी गंभीर थी। उसके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। शनिवार रात उसने अंतिम सांस ली। पीजीआई से रविवार शाम को मनप्रीत की डेड बॉडी वजीदपुर को रवाना हुई। रात को ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।