विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Ludhiana >> The Heavy Rain Increased Cold Broken Records Of Five Years

तेज बारिश ने बढ़ाई ठंड, टूटे पांच साल के रिकॉर्ड

भास्कर न्यूज | Dec 12, 2012, 02:43AM IST
 
 

लुधियाना। पंजाब के कई इलाकों में सोमवार रात और मंगलवार सुबह तेज बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, मंगलवार सुबह शिमला में मौसम की पहली बर्फबारी हुई। दिसंबर के पहले पखवाड़े में हुई बर्फबारी ने पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
 
पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानियों ने बारिश के बाद अब धुंध बढ़ने की आशंका जताई है। लुधियाना में सोमवार रात भर तेज हवाओं के साथ बारिश होती रही। यहां 8.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। एक ही दिन में इतनी बारिश तीन माह बाद हुई है।
 
पीएयू के मौसम विज्ञानी डॉ. केके गिल के मुताबिक हवा में नमी आने से आने वाले दिनों में धुंध गहराएगी। डॉ. गिल के मुताबिक यह सामान्य बारिश है। उन्होंने बारिश को गेहूं और सरसों के लिए फायदेमंद बताया। वहीं, जम्मू कश्मीर ताजा हिमपात और कई इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment