विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Ludhiana >> The Hero Of Operation Blue Star Ks Brar Had To Face Voilance Against Him In Which A 30 Year Old Woman Is Also Found Accused

सिख महिला पर ले. जनरल बराड़ पर हमले के आरोप तय

भास्कर न्यूज | Feb 10, 2013, 08:20AM IST
 
 


लंदन. ऑपरेशन ब्लू स्टार के हीरो ले. जनरल केएस बराड़ पर हमले के संबंध में 30 वर्षीय सिख महिला के खिलाफ भी आरोप तय किए गए। इसके साथ ही इस मामले में चार लोगों को कोर्ट में पेश किया जा चुका है। यह हमला लंदन में पिछले साल सितंबर में हुआ था। मेट्रोपॉलिटन पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हरजीत कौर को शुक्रवार को वैस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया। उस पर बराड़ को बुरी तरह घायल करने की नीयत से हमला करने का आरोप है। इससे पहले 18 जनवरी को तीन सिख युवक कोर्ट में पेश किए गए थे। सभी के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई 2 अप्रैल से होगी। बराड़ ने 1984 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से आतंकियों के निकालने के लिए हुए सैन्य अभियान के नेतृत्व किया था। सुनवाई के दौरान वे भारत से ही वीडियो के माध्यम से अपना पक्ष रखेंगे।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment