विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Ludhiana >> The Liquor Supplier Arrested In The City

मैरिज पैलसों में करता था शराब सप्लाई, गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | Feb 18, 2013, 06:25AM IST
 
 


लुधियाना. मैरिज पैलेसों में ग्राहकों की डिमांड पर शराब सप्लाई करने वाले दो तस्करों को सीआईए जोन एक की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को 10 पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ा। वे अपनी कार से इसकी सप्लाई के लिए निकले थे। आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया है। आरोपी हनी हैबोवाल कलां और त्रिलोचन सिंह उर्फ लक्की मुल्लापुर का रहने वाला है।

प्रभारी संजीव कुमार के अनुसार हनी शराब के ठेकेदारों के पास काम करता था। जिसकी आड़ में ही मुल्लापुर से सस्ते भाव पर शराब लाकर मैरिज पैलेसों में सप्लाई करता था। इसके लिए वह ग्राहक की पसंद के अनुसार ही माल सप्लाई करता था। मुल्लापुर के रहने वाले आरोपी त्रिलोचन उसे मुल्लापुर से उसके लिए शराब का प्रबंध करता था। उन्हें सूचना मिली थी आरोपी अवैध शराब की 10 पेटियां सप्लाई करने के लिए जा रहे हैं। जिस पर आरोपियों को धर दबोचा गया। 

कारोबारियों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई 
प्रभारी के अनुसार उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जिन कारोबारियों से तस्कर शराब लेकर आए थे। इसके लिए एक्साइज विभाग की तरफ से विशेष ईटीओ की ड्यूटी भी लगाई गई है। आरोपियों की निशानदेही पर उन गोदामों या फिर दुकान पर चेकिंग की जाएगी।

 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment