विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Ludhiana >> The Rape Victim Of Faridkot Released From Hospital

फरीदकोट रेप मामलाः लड़की को मिली अस्पताल से छुट्टी, गांव में तनाव का माहौल

भास्कर न्यूज | Jan 07, 2013, 03:40AM IST
 
 

फरीदकोट. नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म और उसे जहर पिलाकर मारने की कोशिश की घटना के दूसरे दिन रविवार को गांव में तनाव रहा। सेहत ठीक होने के कारण पीड़ित नाबालिग लड़की को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर ने मत्ता गांव का दौरा किया। गांव की पंचायत ने जिला पुलिस प्रमुख से आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की। तूर ने ग्रामीणों को बताया कि पुलिस ने दुष्कर्म में शामिल आरोपी जगमीत सिंह को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।
 
उसे आरोपी जगसीर सिंह के साथ सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। छानबीन के लिए पांच पुलिस अधिकारियों की एक टीम गठित की गई है। उन्होंने गांव वासियों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर डीएसपी बिकरमजीत सिंह, डीएसपी जसविंदरपाल शर्मा समेत अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment