राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
पल्स पोलियो मुहिम पर छाया बारिश का खतरा
भास्कर न्यूज
| Feb 24, 2013, 08:30AM IST

लुधियाना। शहर में हो रही बारिश के बाद मौसम विशेषज्ञों के ऐसे अनुमान कि रविवार को भी हो सकती है बारिश से सबसे अधिक परेशान सेहत विभाग के अधिकारी हैं। उन्हें डर है कि कहीं बारिश रविवार से शुरू हो रहे पल्स पोलियो राउंड पर पानी न फेर दे।
जिले में पांच लाख 75 हजार बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य है। राउंड के पहले दिन लुधियाना शहरी, कूमकलां व साहनेवाल ब्लॉक के शहरी इलाकों में टीमें घर घर जाकर पोलियोरोधी खुराक देंगी जबकि बाकी जिले में रविवार को बूथ लगाए जाएंगे। अधिकारियों को अंदेशा है कि इसी तरह बारिश होती रही तो अभिभावक बच्चों को ग्रामीण इलाकों में लगे बूथों तक नहीं लेकर आएंगे।
बारिश से डोर टू डोर टीमों को भी काम करने में दिक्कत आएगी। जिला टीकाकरण अफसर डॉ.संजीव हांस के मुताबिक बारिश से काम में रुकावट तो आती है। डॉ.हांस ने कहा कि उम्मीद है कि रविवार तक मौसम साफ हो जाएगा, और पल्स पोलियो राउंड सही तरीके से चलेगा।
सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने को कहा
पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाने वाले वालंटियर्स में काफी संख्या लड़कियों की होती है। डोर टू डोर मुहिम के दौरान लड़कियों की सुरक्षा के लिए भी सेहत विभाग ने पुलिस से तालमेल किया है।
डॉ.संजीव हांस के मुताबिक तीन दिन पहले एडीसी की मीटिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों को कहा गया है कि पल्स पोलियो राउंड के दौरान पुलिस को गश्त बढ़ाने व वालंटियर्स के साथ तालमेल रखने को कहा गया है।









