लुधियाना. कहते हैं कि जो भौंकते हैं वो काटते नहीं, लेकिन सीएमसी के नजदीक अहाता मोहम्मद ताहिर व डॉ. अंबेदकर नगर में एक कुतिया इस मुहावरे के उलट काम कर रही ही। उसके दोहरे व्यवहार ने आसपास के लोगों में इतनी दहशत फैला दी है कि लोग इस सड़क से गुजरने से ही कतराने लगे हैं।
पिछले चौबीस घंटे में वह छह लोगों को काट चुकी हैं। लंबे अर्से से इलाके में घूमने वाली इस शांत मिजाज कुतिया के व्यवहार में आए बदलाव को लोग दो दिन पहले उसके दो पिल्लों की मौत से जोड़कर देख रहे हैं। उसके दो पिल्ले मोहल्ला फतेहगढ़ में भ्राता स्कूल के पास मरे पड़े हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि यही उसके व्यवहार में बदलाव का कारण है। पिछले चौबीस घंटे में कुतिया ने मंगलवार को सुरिंदर कौर की टांग को काट लिया। उसके बाद तारावती, सुरिंदर कौर, जतिन व साहिल समेत छह लोगों को काट लिया है। उधर, कुछ पीड़ितों ने इलाका पार्षद संजय तलवार के दफ्तर जाकर उन्हें निगम के माध्यम से इस मुसीबत से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। लुधियाना जिले में 72 हजार कुत्तों के नसबंदी का प्रोजेक्ट में अधर है।