विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Ludhiana >> Tried To Abduct A Minor, Six Nominated

स्कूल जा रही आठवीं की लड़की को 6 लोगों ने पहले मारा फिर हाथ-पैर बांध...

भास्कर न्यूज | Dec 21, 2012, 08:38AM IST
 
 

बंगा। पुलिस ने गांव माहल गैहलां में एक नाबालिग युवती को जबरदस्ती उठाने की कोशिश करने वाले छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
 
पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ लड़की के पिता के बयानों को आधार बनाकर बुधवार देर रात्रि मामला दर्ज करके आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
डीएसपी भगवंत सिंह गिल ने बताया कि गांव माहल गैहलां के परमिंदर कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि मंगलवार को उसकी लड़की किरन अपनी सहेली मुस्कान के साथ गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने जा रही थी। उसकी लड़की कक्षा आठवीं की छात्रा है। 
 
स्कूल को जाने वाले चौक के आगे सुनसान सड़क पर गांव के छह युवक, जो तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे, ने उनकी लड़की का रास्ता रोका और दोनों लड़कियों के साथ मारपीट की। 
 
परमिंदर कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल सवारों ने उसकी लड़की के हाथ बांध कर उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बिठाने की कोशिश की। लड़की के विरोध करने पर उससे मारपीट की तथा आसपास से आ रहे लोगों को देखकर तीनों मोटरसाइकिल सवार युवक भाग निकले। इसके बाद उनकी लड़की बेहोश हो गई। सूचना मिलते ही स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंच गया तथा लड़की को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया।  
 
> घटना की जांच के लिए एएसआई मनोहर लाल की ड्यूटी लगा दी गई है। मामले के आरोपी युवकों की पहचान सुरजीत कुमार जस्सी व सनी कुमार दोनों पुत्र राज कुमार, अमृत पाल पुत्र परमजीत, संतोख राम पुत्र किशन लाल, सुक्खा उर्फ बलवंत व दीपा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। 
-भगवंत सिंह गिल, डीएसपी, बंगा
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment