विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Ludhiana >> Under Trial Culprit Was Successful In Plea From Jail

गैंगरेप के आरोपी पुलिस की मिलीभगत से फरार

भास्कर न्यूज | Jan 19, 2013, 02:26AM IST
 
 

अमृतसर/जंडियाला. जीटी रोड स्थित टांगरा में एक साल पहले गैंग रेप के बाद युवती की हत्या के तीन आरोपी शुक्रवार को जंडियाला पुलिस की मिलीभगत से फरार हो गए। हालांकि इनमें से एक को पुलिस ने कुछ देर बाद गिरफ्तार कर लिया। फरारी में सहायक बने मुलाजिमों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी होशियारपुर जिले के गांव हरियाणा का लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा और उसका भाई जसविंदर सिंह उर्फ जस्सा और कपूरथला का सुखनी है।
 
लक्खा, जस्सा और सुखनी ने 10 जुलाई 2011 में टांगरा से युवती का अपहरण किया था। कार में गैंग रेप करने के बाद तीनों उसकी हत्या कर फरार हो गए। घटना के एक साल बाद भी जंडियाला पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में नाकाम रही। इस दौरान आरोपी पंजाब भर में लूट, डकैती, चोरी, हत्या जैसी वारदातों को अंजाम देते रहे। हाल ही में तीनों ने होशियारपुर में पेट्रोल पंप पर डाका मारा था और तीनों को होशियारपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और तीनों होशियारपुर की जेल में बंद थे।
 
जब जंडियाला पुलिस को तीनों की होशियारपुर पुलिस की ओर से गिरफ्तारी का पता चला तो थाना प्रभारी ने वीरवार को जंडियाला पुलिस के कांस्टेबल हरदीप सिंह, रणजीत सिंह, दलबीर सिंह और ड्राइवर अमरीक सिंह को होशियारपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाने के लिए भेजा। तीनों को पुलिसकर्मी शुक्रवार को लेकर आ रहे थे। 
 
रास्ते में सब ने मिलकर शराब पी और कबाब खाया। इसके बाद जब जंडियाला की गहरी मंडी के पास पुलिस की गाड़ी पहुंची तो तीनों ने पुलिस वालों को सिगरेट के खोखे से बीड़ी लेने भेजा और खुद भाग उठे। इनमें सुखनी का पीछा कर उसे तो पकड़ लिया गया, लेकिन बाकी दो फरार हो गए। थाना प्रभारी हरदीप सिंह ने बताया कि चारों मुलाजिमों और तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment