विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Ludhiana >> Voting In Moga

मोगा में आज होगी वोटिंग, रुपए बांटते पकड़े गए नेताजी

भास्कर न्यूज | Feb 23, 2013, 01:59AM IST
 
 

मोगा/चंडीगढ़.  शनिवार को मोगा उपचुनाव के लिए वोटिंग की जाएगी। चुनाव में 10 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में लॉक हो जाएगी। प्रशासन ने इसके लिए कड़े बंदोबस्त किए हैं।
 
शहर के 31 वार्ड और 51 गांवों में बने 188 पोलिंग बूथ पर 1 लाख 79 हजार चार सौ 48 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। पोलिंग बूथों को देर शाम ही पैरामिल्रिटी के हवाले कर दिया गया है और चुनाव अमला वहां तैनात कर दिया गया है।
 
वोटिंग के समय पोलिंग बूथ में तैनात कर्मचारी, आब्जर्वर, उम्मीदवार और चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत मीडियाकर्मी ही जा सकेंगे। इसके अलावा एक-एक कर वोटर ही पोलिंग बूथ में जा सकेंगे।  पोलिंग सुबह 8 से शाम 5 बजे तक होगी, जिला चुनाव अधिकारी अर्शदीप सिंह थिंद ने कहा कि लोग अपने मत का प्रयोग करें। वोटर बेचने या खरीदने वालों की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें ताकि निष्पक्ष चुनाव हो सके। 
 
69 बूथ हैं अति संवेदनशील
 
मोगा के 188 बूथों में से 69 बूथ अति संवेदनशील हैं जबकि 90 बूथ संवेदनशील हैं। मोगा की संवेदनशीलता को देखते हुए पैरामिल्रिटी की 10 कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। मतदान के लिए 758 कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है। 
 
आईजी, डीआईजी को मोगा रहने के आदेश
 
मुख्य चुनाव अधिकारी कुसुमजीत सिदू ने बठिंडा जोन के आई निर्मल ¨सह ढिल्लों, डीआईजी प्रमोद बान को शनिवार को मतदान वाले दिन मोगा में रहने के आदेश दिए हैं। ये दोनों अधिकारी फिलहाल बठिंडा में बैठते हैं। इससे पहले चुनाव आयोग ने दो पर्यवेक्षक (जनरल और खर्चा) के अलावा एक सीनियर आईपीएस रैंक के अधिकारी के पर्यवेक्षक को भी लगाया हुआ है। ऐसा उपचुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए किया गया है।
 
नेता पर रुपए बांटने का आरोप  
 
गांव सोसन में शुक्रवार देर रात ग्रामीणों ने एक नेता को दबोचकर पुलिस के हवाले किया। आरोप है कि वह अपनी पार्टी के पक्ष में वोट डालने के लिए रुपए बांट रहा था। गांववासी गुरविंदर सिंह सेखों ने बताया कि देर रात इलाके में तीन कारों पर कुछ संदिग्ध लोग दिखे।
 
ग्रामीणों ने एक नेता को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। वह मुक्तसर का है। उधर, पुलिस ने घटना के कुछ समय बाद ही गांव के पूर्व सरपंच गुरविंदर (शिकायतकर्ता) के पिता हरभजन सिंह को हिरासत में लिया है। गुरविंदर का आरोप है कि पुलिस पक्षपात कर रही है, इसके विरोध में सुबह गांव में धरना देंगे। पुलिस का कहना है मामला आपसी झगड़े का है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment