आईडी हैक कर महिला की फोटो टैग की
Source: dainik bhaskar news | Last Updated 07:04(09/02/12)
लुधियाना. सलेम टाबरी के न्यू करतार नगर में रहने वाले हरदीप अरोड़ा की किसी सोशल नेटवर्किग साइट पर चल रही फेस बुक आइ डी हैक कर ली। मामले की शिकायत कमिश्नर पुलिस ईश्वर चंदर शर्मा को दी गई है। अपनी शिकायत में हरदीप ने बताया कि 1 फरवरी को किसी ने उसकी आईडी हैक कर ली।
जिसके बाद हैकर ने उस आईडी से हरदीप के पहचान वालों को भद्दे मैसेज भेजना शुरू कर दिया। अगले ही दिन हैकर ने उसकी महिला मित्र की फोटो उठा कर उसकी साइट पर टैग कर दी। जिस पर हैकर ने महिला के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी भी लिख दी।
उस फोटो के नीचे महिला से संपर्क करने के लिए हरदीप का मोबाइल नंबर भी लिख दिया। जिसके बाद हरदीप को मुंबई, राजस्थान तथा कोलकाता से फोन कॉल आने शुरू हो गए। कई बार तो रात के दो बजे भी कॉल आने लगीं। जिससे कई बार उसे शर्मसार होना पड़ा।