विज्ञापन
 
Home >> Punjab >> Ludhiana >> Worldwide Enthusiasm For Today

ग्रहों की पंचायत से होगा उद्धार, दुनिया भर में उत्साह

शिवराज द्रुपद | Dec 12, 2012, 07:15AM IST
 
 

अमृतसर। तारीख 12 दिसंबर 2012 को ग्रहों की पंचायत सभी राशियों के जातकों का कल्याण करने वाली होगी। वैसे तो इस तिथि को लेकर दुनिया भर में काफी चर्चाएं और उत्साह है, मगर इस तिथि को पांच ग्रहों सूर्य, शुक्र, बुध, राहु और चंद्रमा का एकजुट होना, जिसे ज्योतिष की भाषा में पंचायत कहा जाता है, हर तरफ से कल्याणकारी है। वैज्ञानिकों और ज्योतिषियों का दावा है कि ऐसा योग हजारों साल बाद बन रहा है।
 
ज्योतिषाचार्य पं. विवेक शर्मा कहते हैं कि 12 अर्थात 1 और 2 का जोड़ 3 बनता है। उनका कहना है कि 3 अंक बुध का कारक है। बुध बुद्धि और विवेक का प्रतीक है। इस दौर में पैदा होने वाले जातक गणना में माहिर, वाक पटु, कर्मठ और दृढ़ इच्छाशक्ति वाले होते हैं। इनका चेहरा गोल होता है। भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, फिल्म स्टार रजनीकांत और राजनेता शरद पवार की जन्म तिथि 12 दिसंबर है। युवराज कैंसर से और रजनीकांत का लंबी बीमारी से ठीक होना दृढ़ इच्छाशक्ति का नमूना है।
 
महंत अविनाश कुमार का कहना है कि ग्रहों की पंचायत का योग साल-दो साल बात बनता रहता है, मगर इस बार जैसा योग सैकड़ों साल बाद आ रहा है। यह सभी राशि के जातकों के लिए शुभ है। मेष राशि को पैसे की आमद होगी, शुभ दिन शुरू होंगे। वृष राशि के जातक का धर्म के प्रति रुझान बढ़ेगा। मिथुन का नया काम शुरू होगा। कर्क के जमीन-जायदाद बनाने का योग है पुराने मसले हल होंगे।
 
सिंह के लिए खुशियों की भरमार, संतान प्राप्ति होगी, कन्या को मुकदमों में विजय मिलेगी। तुला प्रेम प्रकरण सफल होगा, मन शांत होगा। वृश्चिक के लिए हर तरफ से बेहतरी और धनु को पुरानी बीमारी से निजात मिलेगी।
 
मकर राशि के जातक के लिए संतान योग,  कुंभ को नए व्यापार के योग बुरे दिन लदेंगे। जबकि मीन राशि का मन उत्साहित होगा, पराक्रम में वृद्धि होगी। वहीं ग्रेजुएट सेंटर आफ सिटी यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयार्क और उसकी कुछ संस्थाओं का दावा है कि 12 दिसंबर 2012 जैसे योग 25,800 पहले बना था।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment